नये सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घरों पर लिखा "मेरा घर भाजपा का घर", पुलिस थाने में की शिकायत | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;​
नये सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घरों पर लिखा "मेरा घर भाजपा का घर", पुलिस थाने में की शिकायत | New India Times राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नये सदस्यों को जोड़ने के लिये “मेरा घर भाजपा का घर”एक अभियान चलाया था। लेकिन कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घरों की दीवारों पर भी भाजपा कार्यकताओं द्वारा मेरा घर भाजपा का घर लिखे जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा इलाके में रहने वाले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्यारे ख़ान की गैर मौजूदगी में उनके घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा घर भाजपा का घर लिख दिया। घरवालों ने इसका विरोध किया पर वह लोग नही माने। अपने घर की दीवार में इस तरह का वाक्या लिखे जाने को लेकर कांग्रेसी नेता प्यारे खान ने आज शुक्रवार को संबंधित शाहपुरा थाने में एक शिकायती आवेदन दे कर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। 

 कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा अब लोगों के दिलों से उतर गई है, यही वजह है कि वह दीवारों पर इस तरह से लिख कर काम चला रही है। भाजपा वाले ज़ोर जबर्दस्ती करके अब कांग्रेसियों के घरों को भी अपना घर बता रहे हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी का कहना है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने उत्साह में लिख दिया होगा। किसी भी तरह से दीवार पर लिखने के लिए पार्टी ने नहीं कहा था, लेकिन अगर लिख भी दिया गया है तो इसमें कुछ ग़लत नहीं है। आख़िर विकास भी उन क्षेत्रों में भाजपा के ही वजह से हो रहा है।

शाहपुरा थाना अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरु की जा चुकी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version