रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड में भोपाल क्षेत्रीय प्रबंधन करता तनवीर काजी व सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा मेडा ने झाबुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को अवगत कराया कि वर्तमान में संस्था, दलित, आदिवासी महिलाओं, बच्चों, असंगठित मजदूरों जैसे प्रवासी श्रमिक, महिला, किसानों के साथ मिलकर उनके विकास के लिए झाबुआ जिले के मेघनगर ब्लॉक में कार्य कर रहे हैं.

वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए एक्शन एड एसोसिएशन के द्वारा मेघनगर ब्लॉक में चिन्हित 12 गांव मे जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वस्थकर्मियों के लिए मेडिकल सामग्री प्रदान कर रहा है!
इसका शुभारंभ ग्राम चैनपुरा के आरोग्य सेंटर में सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा राजू मेडा द्वारा फेलोस उमेश मेडा, सूर्या मनोज डोडिया जरात, शीलू भारत अईडीया खाल खांडवी, अनु सिंगाड और आदिवासी किसान मजदूर पंचायत संगठन के सदस्यों के उपस्थित में किया गया!
