इंदौर निवासी की कार और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

इंदौर निवासी की कार और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

क्राइम ब्रांच पुलिस ने बुधवार को दो बदमाशों को अर्टिगा कार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गये मोबाइल फोन और कार जब्त किया है जबकि दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गये.

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 जून को इंदौर निवासी आयुष ओमप्रकाश बलदवा अपनी मारुती अर्टिगा कार नं. एमपी 41 सीए 7705 से नासिक जा रहे थे. इसी बीच उन्हें चार व्यक्तियों ने इंदौर मुंबई महामार्ग पर गाड़ी रुकवा कर यात्री बनकर सवार हो गए। शिरपुर तहसील थाना सांगवी क्षेत्र के व्होऱ्यापानी इलाके में कार में सवार चार बदमाशों ने लघु शंका का बहाना कर कार को रुकवाया और वाहन चालक आयुष ओमप्रकाश बलदवा से मारपीट कर मोबाइल फोन और अर्टिगा कार छीन कर फरार हो गए थे।

थाना प्रभारी अधिकारी बुध्वंत को खुफिया तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी की अर्टिगा कार मुंबई आगरा महामार्ग पर होटल बाबूजी के समीप बदमाश गिरोह के सदस्य कार समेत बिक्री करने के इरादे से अजय कोली
आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और तत्काल विशेष दल का गठन किया गया।

स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने मौके पर जाकर पता लगाया कि वहां चार आरोपी मारुति एर्टिका नंबर 41 सीए 7705 खड़ी थीं।
कार में बैठे बदमाशों को शक हुआ कि पुलिस मौके पर आ गई है और गाड़ी छोड़कर भागने लगे लेकिन वाहन के चालक और बगल में बैठे व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोच कर हिरासत में लिया जबकि पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति का पीछा किया गया लेकिन वह फरार होने में सफल हो गए। शातिर बदमाश अजय दिलीप कोली, सुभाष रघुनाथ कोली निवासी थालनेर ता.शिरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कार औऱ मोबाइल फोन लूटन का अपराध कबूल किया है। पुलिस ने कार और मोबाइल फोन जब्त किया है और अन्य दो चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है।

इस लूट का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव के निर्देशन में एलसीबी इंस्पेक्टर शिवाजी बुधवंत, सब इंस्पेक्टर योगेश राऊत, हेड कांस्टेबल रफिक पठाण, गौतम सपकाळे, राहुल सानप, श्रीशैल जाधव व कैलास महाजन ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version