रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह ही केन्द्र को सजाने एवं महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर वैक्सीनेशन महाअभियान का प्रात: 10 बजे शुभारंभ किया गया, जिसमें 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों को प्रथम व द्वितीय टीकाकरण लगाया जा रहा है, जिसमें महिला पुरुष व बुजुर्ग एवं नौजवान हर वर्ग के लोग टीकाकरण करवाने के लिए लाइन में खड़े थे, भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए पुलिस ने अपनी भूमिका निभाई.

वहीं स्वास्थ्य कर्मी अधिकारी वैक्सीनेशन के कार्य में लगे हुए हैं, भीड़ बढ़ने से स्टाफ, पंडाल व बैठक व्यवस्था नपा प्रशासन ने बढ़ाई, नायब तहसीलदार पूर्णिमा खण्डाइत एवं सीएमओ डीपी खांडेकर ने सारी व्यवस्था का मोर्चा संभाला। सभी की मेहनत रंग लाई वैक्सीनेशन का लक्ष्य 230 रखा था किन्तु 243 लोगों को टीका लगाया गया. इसके लिए पूरी टीम साधुवाद की पात्र है, टीकाकरण महाअभियान में विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर एवं मनोज दवण्डे आसपास के टीकाकरण केंद्रों पर जाकर लोगों को प्रोत्साहित किये, वहीं एसडीएम मधुवन्तराव धुर्वे, एसडीओपी एसके सिंह ने भी टीकाकरण केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से टीकाकरण करवाने के लिए अपील की।
