लखनऊ में दर्ज देशद्रोह के मामले में भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर 1 जुलाई को करेंगे यूपी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण | New India Times

साबिर खान, गुरूग्राम (हरियाणा), NIT:

लखनऊ में दर्ज देशद्रोह के मामले में भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर 1 जुलाई को करेंगे यूपी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण | New India Times

भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर पर लखनऊ में दर्ज देशद्रोह के मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस कई बार उनको गिरफ्तार करने की कोशिश कर चुकी है लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी नवाब सतपाल तंवर पर मामले दर्ज हैं। भीम सेना चीफ पर यूपी पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

नवाब सतपाल तंवर ने देर रात फेसबुक लाइव और प्रेस नोट जारी करके 1 जुलाई को यूपी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की घोषणा की है। नवाब सतपाल तंवर ने बताया कि इनपर पुलिस हेडक्वार्टर से सरेंडर करने का दवाब बनाया जा रहा है इसलिए वे आत्मसमर्पण करने को मजबूर हैं। तंवर की इस घोषणा के बाद हरियाणा पुलिस सहित उत्तर प्रदेश पुलिस का खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। नवाब सतपाल तंवर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी 1 जुलाई को आत्मसमर्पण करने के बाद तंवर को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तंवर की गिरफ्तारी के लिए मेरठ की एसटीएफ को भी लगाया गया था लेकिन तंवर के आत्मसर्मपण करने की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहत की सांस ली है।

वहीं भीम सेना ने भी तंवर की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि तंवर के ऊपर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत भी कार्रवाई करके एक साल तक के लिए जेल में कैद रखा जा सकता है। तंवर ने योगी सरकार पर उनका एनकाउंटर करने की साजिश के भी आरोप लगाए हैं। तंवर का कहना है कि लोकतंत्र में उनकी न्याय की आवाज को दबाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सतपाल तंवर की गिरफ्तारी के बाद माहौल बिगड़ सकता है इसलिए यूपी पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है। तंवर को गिरफ्तार करना यूपी पुलिस के लिए गले की फांस बन सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article