हेल्पिंग हैंड सोसाइटी द्वारा किया गया वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हेल्पिंग हैंड सोसाइटी द्वारा किया गया वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन | New India Times

धौलपुर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल एवं उप जिला कलेक्टर राधेश्याम मीणा जी द्वारा इस कोरोना काल में सरकार के निर्देश पर आमजन के जीवन की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर ज़िला धौलपुर के कस्बा बाड़ी की हैल्पिंग हैण्ड सोसायटी बाड़ी द्वारा एक वैक्सीनेशन कैम्प लगाने की योजना बनाई. सोसायटी की पहली बैठक श्रीमान उपखण्ड अधिकारी बाड़ी की अध्यक्षता में सोसायटी के पदाधिकारियों, मदरसा पैराटीचर एवं मुस्लिम सरकारी शिक्षकों द्वारा टीम बनाई गई। श्रीमान सीबीईओ बाड़ी के आदेशानुसार टीमों की मांनिटरिंग हेल्पिंग हैण्ड सोसायटी के अध्यक्ष डॉ सिराज अहमद सहाब को दी गई। सभी टीमों द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया जिसमें कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में 18+ आयु वर्ग के समस्त नागरिकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए समझाइश की गई और श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय एवं श्रीमान उपजिला कलेक्टर महोदय बाड़ी के निर्देशन पर ए-वन पैलेस गुमट बाड़ी में एक विशाल बैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन एडीजे जनाब जमीर हुसैन सहाब और एसडीएम सहाब जनाब राधे श्याम मीणा जी ने फीता काट कर किया जिसमें रिकॉर्ड तोड 1776 बैक्सीनेशन हुआ, ज्ञात है कि मुस्लिम समाज में कोरोना वैक्सीन को लेकर विविन भर्तियां व्याप्त थी परंतु सोसाइटी एवं मुस्लिम धर्म गुरुओं के समझाइश पर मुस्लिम समाज ने सारी गलतफहमियां तोड़कर इस शिविर में बढ़-चढ़कर वैक्सीन शिविर में भाग लिया और इस कार्यक्रम को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया इस अभियान में महिलाओं ने भी खासी दिलचस्पी दिखाई सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कतार में अपनी बारी का इंतजार करती दिखी इस कैंप में यह साबित कर दिया कि मुस्लिम समाज भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कैम्प की सफलता के लिए श्रीमान उपखण्ड अधिकारी बाड़ी सोसायटी के पदाधिकारियों एवं जागरूकता अभियान टीमों को प्रेरित किया गया और भरपूर सम्बलन दिया गया बाड़ी विधानसभा के लोकप्रिय एवं तेजस्वी विधायक महोदय गिर्राज सिंह मलिंगा जी ने कैम्प का दौरा किया और बैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया। कैम्प की कामयाबी में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीमान विजय प्रताप सिंह जी, मुख्य ब्लांक शिक्षा अधिकारी श्रीमान रामकुमार मीणा जी, पीईईओ बाड़ी श्रीमान हरिओम सिकरवार जी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डाक्टर होतम सिंह जी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष इरफान अहमद जी,नगर पालिका सफाई प्रभारी सीताराम शर्मा जी, बी एल ओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सोसायटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article