मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा जिला बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से 20 सदस्य पर आधारित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष नियुक्त कर कुल 20 लोगों की कार्यकारिणी की घोषणा की है। सर्व श्री (1) वीरेंद्र तिवारी(2) विपल कानगो(3) योगेश्वर पाटिल(4) रविंद्र गावड़े (5) मनोज महाजन दरियापुर (6) श्रीमती उमा कपूर(7) श्रीमती मधु चौहान(8) श्रीमती करुणा भट्ट को ज़िला उपाध्यक्ष बनाया गया है। (1) मनोज माने (2) रतीलाल चिल्लारे (3) लक्ष्मण महाजन को जिला महामंत्री बनाया गया है। (1) राहुल जोशी (2) प्रवीण साहनी(3) निलेश चौकसे (4) नितिन संतोष महाजन फोपनार (5) श्रीमती सुधा चौकसे(6) सुश्री सुनीता वाजपेई (7) श्रीमती निर्मला जावरकर (8) श्रीमती कविता सूर्यवंशी को जिला मंत्री बनाया गया है। श्री आनंद पाटीदार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
