रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर युथ काग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस मेघनगर द्वारा मेघनगर में वृक्षा रोपण किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस झाबुआ प्रभारी पुनीत सिंह ने कहा कि कोरोना काल में हमें इस बात का अहसास दिला दिया की पेड़ों का हमारे जीवन में कितना महत्व है इस लिए हम सभी को यह प्रण करना चाहिए की कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें.

इस मौके पर मेघनगर सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों को फल बिस्किट भी वितरित किये गए. इस अवसर पर युथ कांग्रेस झाबुआ प्रभारी पुनीत सिंह, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय भाबर, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, थांदला विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश सचिव और रतलाम प्रभारी सोहेल शेरानी, विधान सभा उपाध्यक्ष अरूण ओहरी, महिला सेवादल अध्यक्ष सायदा भाबोर, रोशन बारिया, अमित ललवानी, राजा मानसिंह, अनसिंह, पार्षद जोगी वसुनिया, कालू बसोड, महिला कांग्रेस संजीदा कटारा, सूफियान खान, अरशद पठान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
