स्टार्स ऑन द अर्थ किताब का हुआ विमोचन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्टार्स ऑन द अर्थ किताब का हुआ विमोचन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि नागवंशी के द्वारा अलग-अलग विषय के शोधार्थी एवं प्राध्यापकों द्वारा संकलित लेखों एवं शोध पत्रों का संकलन कर आईएसबीएन नंबर की किताब “स्टार्स ऑन द अर्थ” को प्रकाशित किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ पीआर चंदेलकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परासिया एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वायके शर्मा के हस्ते पुस्तिका का विमोचन किया गया. इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ से डॉ प्रकाश अजवानी, डॉ एके टांडेकर, प्रोफेसर आर डी वाडीवा, प्रोफ़ेसर आरके चंदेल, प्रोफेसर मनोज मालवीय, प्रोफेसर जागृति उइके उपस्थिति रहीं।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ चंदेलकर ने इस अवसर पर अपने वक्तव्य में कहा कि यह किताब सभी नवपाठकों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पुस्तक छात्रों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी क्योंकि इसमें शोध के नए आयामों को प्रस्तुत किया गया है. प्राचार्य डॉ वाय के शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा की यह एक सराहनीय कदम है. उन्होंने पुस्तक प्रकाशन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की कि सभी साथियों और स्टाफ के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ. डॉ रश्मि नागवंशी ने कहा की यह किताब हमारे नए प्राध्यापक साथियों के लिए आधार होगी और वे भी इस दिशा में प्रयास करेंगे और नए शोध करेंगे. यह संकलन नए साथियों के लिए शोध के क्षेत्र में मार्गदर्शन का कार्य करेगा। उनकी इस नवीन प्रकाशित पुस्तक के लिए जुन्नारदेव नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों ने भी बधाई प्रेषित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article