सैफी समाज के नाम का सहारा लेकर महासंगठन के नाम से सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की टीम को बड़े बड़े पद का प्रलोभन देकर समाज में तोड़ पैदा करने वालों को हसीन सैफ़ी ने लिया आड़े हाथों | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सैफी समाज के नाम का सहारा लेकर महासंगठन के नाम से सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की टीम को बड़े बड़े पद का प्रलोभन देकर समाज में तोड़ पैदा करने वालों को हसीन सैफ़ी ने लिया आड़े हाथों | New India Times

सैफी समाज के नाम का सहारा लेकर महासंगठन के नाम से सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की टीम के सदस्यों को बड़े बड़े पद का प्रलोभन देकर समाज में तोड़ पैदा करने वालों को सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफ़ी ने आड़े हाथों लेते हुऐ कहा कि ऐसे लोगों से बचना चाहिए जो समाज में तोड़ पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा एकता व भाईचारे के प्रतीक माना जाने वाला सैफ़ी समाज संगठन द्वारा सभी तंज़ीमों पर एक फेडरेशन/कोर कमेटी बनाने के पक्ष में निरन्तर प्रयत्न किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत पिछले कई वर्षों से समाज की हक़ की लड़ाई लड़ता आ रहा है जोकि संगठन दर्जन भर राज्यों में कार्यरत है। इस की लोकप्रियता की ईर्ष्या में सैफ़ी समाज के ही नाम का सहारा लेकर महासंगठन के नाम से सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की टीम को बड़े बड़े पद का प्रलोभन देकर अपने साथ जोड़ने की बात प्रकाश में आई है। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफ़ी का कहना है कि ऐसे लोगों से बचना चाहिए जो समाज में तोड़ पैदा करते हों। हसीन सैफ़ी का ये भी दावा है कि सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के लेटर हेड पर समाज में तोड़ पैदा करने वाले अपना नाम एडिट कर डिजिटल लेटर द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहे हैं। NIT संवाददाता के एक सवाल पर आरोप लगाने का सबूत मांगा गया तो बताया गया कि हमारे कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष या अन्य पद का प्रलोभन दिया गया जिसकी मोबाइल फोन पर हुई बात चीत की वाइस रिकॉर्ड हमारे पास सेफ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article