अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रत्येक संस्था राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से कॉउंसिलिंग उपरांत संस्थावार प्रवेश के समय जो User Id & Password उपलब्ध कराया जाता है उसी User Id & Password से मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2020-2021 के परीक्षा आवेदन ऑनलाईन भर सकेंगे।
D.EL.Ed प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्रों के ऑनलाईन परीक्षा आवेदन – पत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेजों की स्व – प्रमाणित प्रति अपलोड की जाना आवश्यक होगा। डी.एल.एड.द्वितीय वर्ष के परीक्षा आवेदन – पत्र में पूर्व के अनुक्रमांक के आधार पर ही पूर्ण डाटा ऑनलाईन के पोर्टल पर प्रदर्शित होगा, केवल छात्र के पाठ्यक्रम अनुसार विषयों की प्रविष्टि कर शुल्क का पेड किया जाना है। समस्त ( D.El.Ed ) आवेदन पत्रों की प्रविष्टि उपरांत संस्था प्राचार्य कियोस्क से शुल्क एवं आवेदनों की पावती प्राप्त करें। आवेदन के साथ पात्रता संबंधी सभी अभिलेख स्व – प्रमाणित तथा मूल माईग्रेशन दस्तावेज दिनोंक 15.07.2021 तक संभागीय कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। विस्तृत निर्देश मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।
