नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार व भेदभाव पूर्ण रवैये के विरोध में नगर भाजपा जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष सहित सभी भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को जांच हेतु सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार व भेदभाव पूर्ण रवैये के विरोध में नगर भाजपा जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष सहित सभी भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को जांच हेतु सौंपा ज्ञापन | New India Times

कांग्रेसनीत जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष एवं अध्यक्षपति रमेश साहू की मनमानी और धन लोलुपता ने नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव को भारी भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है.भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव कर भाजपा पार्षदों के वार्डो में जानबूझकर स्वीकृत निर्माण कार्य नहीं कराने की शिकायत का ज्ञापन कल गुरूवार को भाजपा जिलाअध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी के नेतृत्व में नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन व समस्त भाजपा पार्षदों के कलेक्टर महोदय को दिया व नपा में घोर व्याप्त भर्ष्टाचार के विषय मे विस्तार से चर्चा की ,,,
वार्ड नं. 10 पंचशील कालोनी के पास गार्डन की भूमि को भ्रष्टाचार के लिए चुना और पहले मंगल भवन दुकानें जो आज भी अधूरे निर्माण के साथ साथ आनुपयोगी एवं शाशकीय राशि का दुरूपयोग ही साबित हुई है और इसके बावजूद भी इसके उन्नयन एवं पूर्व मे लगे ट्रांसफार्मर के बावजूद बिना किसी उपयोगिता के बेवजह एक और ट्रांसफार्मर की स्वीकृति,निजी स्वार्थ वश आर्थिक गड़बडि़यों और फिजूल ही धन के अपव्यय को प्रदर्शित करता है।
नगर में लगे हाई मास्क टावर और हाईमास्क लाईट में आर्थिक अनियमितता की जांच की मांग तो कांग्रेस के जल सभापति ही अनुविभागीय अधिकारी से कर रहे है जो व्यापक भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा को दर्शता है।
महामारी के दौरान आपदा प्रबंधन मे फिसड्डी परिषद आपदा प्रबंधन की राशि का गोलमाल भी संदिग्ध
है जिसकी जाँच इसलिए आवश्यक है कि लोगों की जान का खिलवाड़ करते हुए जान बचाने जैसे आवश्यक कार्यों मे भी जबरदस्त घोटाला किया गया है।
नगरपालिका द्वारा संचित पूंजी एक करोड़ पचास लाख रूपयों की जो सबसे सुरक्षित स्टेट बैंक मे थी अनावश्यक रूप से अपने पुत्र को लाभान्वित करने के लिए यश बैंक मे जमा करवाया गया।
प्रस्तावित भूमि पर अस्पताल निर्माण ना करवाकर मनमानी करते हुए उद्यान भूमि पर बिना किसी परमीशन के अवैध निर्माण का भुगतान रोका जाने की भी मांग प्रमुखता से रखी गई है।
एक लाख के अंदर की जितनी भी खरीदी हुई है वह सब फर्जी है और इन खरीदी हुई वस्तुओं का कही कोई अता पता नही है।
प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मे भी परदे के पीछे लेन देन के गंभीरतम आरोप है एवं भाजपा पार्षदों के वार्ड मे स्वीकृत आवासों मे नल जल एवं बिजली कनेक्शन को स्वीकृति नही दी जा रही है जिससे हितग्राही परेशान है। डीजल चोरी एवं जिन कार्यों मे जहाँ से जैसे भी भ्रष्टाचार किया जा सकता है, बेरोकटोक मनमाना भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, पार्षद शरद कुरोलिया, सोनिया कुमरे, रूपेश विश्वकर्मा, सरिता मालवीय, रंजना सलोडे, रूबी जैन व पूर्व पार्षद अनिरुद्ध बूटा चटर्जी, वरिष्ठ नेता रमेश सलोडे ने ज्ञापन सौपते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article