सनहौला मुख्य मार्ग पर पर सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ ट्रक चालक | New India Times

अतीश दीपंकर/श्यामानंद सिंह, भागलपुर (बिहार), NIT:

सनहौला मुख्य मार्ग पर पर सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ ट्रक चालक | New India Times

सड़क दुर्घटना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती ही चली जा रही हैं. ताजा मामला भागलपुर जिला के सन्हौला थाना क्षेत्र का है। बीती रात घोघा सन्हौला मुख्य मार्ग पर मुर्गियाचक पेट्रोल पम्प के समीप घोघा की तरफ से आ रहे ईंट लदे ट्रेक्टर एवं सन्हौला की तरफ से आ रहे ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया। दोनों वाहनों की क्षति हुई और साथ ही ड्राइवर को भी काफी चोट आया है, घायल का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। सनहौला थाना घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जांच में जुट गई है। बताते चलें कि आए दिन इस मोड़ पर हादसे होते रहते हैं लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version