मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया विकासखंड जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 में मिली जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा कूड़ेदान की सफाई लगभग 6 महीने से नहीं की गई. पंचायत द्वारा सफाई करवाई जाती है परंतु जिम्मेदारों द्वारा ताला मटोली कर रहे हैं जिससे की होने वाली बीमारी का खतरा ग्राम वासियों को बना हुआ है वार्ड वासी द्वारा जानकारी दी गई कि गंदी की बदबू भी चल रहे जिससे कि सांस लेना दुर्लभ हो चुका है लगातार जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है उसके बाद भी जिम्मेदार जागरूक नहीं कोविड-19 जैसी महामारी से आज ग्राम वासियों सहित पूरा मध्य प्रदेश लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर कूड़े कचरे से होने वाली घातक बीमारी को टाला नहीं जा सकता विभिन्न प्रकार की बीमारियां एवं कचरे कूड़े से होने वाले मच्छर से बीमारी फैलना है जिसको देखते हुए जिम्मेदारों को ध्यान देकर निराकरण करने की आवश्यकता है जिससे कि स्वच्छ भारत अभियान मैं ग्राम पंचायत स्वच्छ और साफ दिखाई दे एवं बीमारी मुक्त ग्राम पंचायत बने.
