राजपुरोहित महासभा के गठन को लेकर हुई वर्चुअल मीटिंग में आये साकारात्मक सुझाव | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

राजपुरोहित महासभा के गठन को लेकर हुई वर्चुअल मीटिंग में आये साकारात्मक सुझाव | New India Times

समाज के सर्वांगीण विकास की सोच और सम्पूर्ण समाज का एक मजबूत संगठन राजपुरोहित महासभा के निर्माण के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही कौर कमेटी टीम द्वारा कल एक वर्चुअल मीटिंग समाज के पत्रकार और साहित्यकारों की रखी गई जिसमें कौर कमेटी सदस्य भी शामिल रहे और राजपुरोहित महासभा के गठन और प्रारुप पर मंथन किया गया।

वर्चुअल मीटिंग में बीकानेर से पत्रकार विक्रम सिंह जागरवाल ने विचार रखते कहा की समाज के हितों के लिए बनने वाली राजपुरोहित महासभा में हर कार्य क्षेत्र के समाज बंधुओं की सकारात्मक भागीदारी रखी जाए और समाज हित की निःस्वार्थ सोच रखने वाले और समाज की मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी निश्चित हो। पत्रकार महिपाल सिंह निम्बाडा ने कहा की महासभा निर्माण का प्रमुख उद्देश्य ही समाज का सर्वांगीण विकास है और सब की भागीदारी, सबको जोड़ते हुए जल्द से जल्द महासभा का विधिवत गठन हो औऱ महासभा समाज हित के तेज गति के साथ काम करे तो साहित्यकार मुकुंद सिंह मोरियाना अजमेर ने अपने विचार रखते कहा की वर्तमान समय मे समाज को एक मजबूत और निःस्वार्थ संगठन की महत्ती आवश्यकता है औऱ हम सबको मिलकर समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो ऐसी राजपुरोहित महासभा का निर्माण जल्द करना है और समाज के हर वर्ग के हितों के लिए यह महासभा सरंक्षक की भूमिका का निर्वहन करे जिससे हमारे समाज के हर वर्ग को मजबूती मिले

वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते मुम्बई से पत्रकार विशन सिंह “क्रांति” ने कहा की संगठन में ही शक्ति है और जब हम सब संगठित होंगे तो समाज विकास के पथ पर तेज गति से गतिमान होगा अतः साफ सुथरे दृष्टिकोण के साथ समाज के हर वर्ग के हितार्थ राजपुरोहित महासभा का गठन हो और समाज के हर वर्ग का उचित प्रतिनिधित्व महासभा में हो. वहीं जोधपुर से पत्रकार दिनेश सिंह पुनाडिया ने कहा की समाज में संगठन को खड़ा करना बहुत टेढ़ा काम है पर हम आप सब जिस निःस्वार्थ सोच के साथ इस नेक मिशन की और अग्रसर हैं तो जल्द एक उच्च सोच, उच्च विचारों और उद्देश्यों से परिपूर्ण महासभा समाज हितों के लिए सामने होगी।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जोधपुर से दिनेश सिंह सिणीयां ने विचार रखते कहा की समाज में बहुत सारे संगठन काम कर रहे हैं और उन सभी समाज बंधुओं से भी चर्चा कर नई बनने वाली महासभा में साथ लाना चाइए जिससे हम सब एक मजबूत ताकत के साथ एक और एक इग्यारह होकर आगे बढ़ें और समाज हित में बहुत कुछ अच्छा कर पाएं, वहीं राजपुरोहित महासभा के निर्माण के साथ मजबूत और साफ सुथरा एकदम सटीक संविधान भी महासभा का बने जिसमें सभी बातों का स्पष्ट उल्लेख हो की महासभा का उद्देश्य और कार्यप्रणाली क्या रहेगी तो युवा पत्रकार चेन सिंह डे - श्रीकोलायत ने कहा की हम सब को एक ताकत के रुप में आगे बढ़ना है और महासभा में युवा प्रकोष्ट अलग बने जिसमें सभी युवाओं को जोड़ा जाए और आपसी संवाद सतत कायम रखा जाए जिसमें आप हम सब मिलकर समाज हितों की ओर काम कर सकें, वहीं कवि सुख सिंह आऊवा ने अपने विचार रखते कहा की इस पावन कार्य के लिए जो टीम संकल्पित भाव से काम कर रही है और टीम की नेक कार्यप्रणाली से साफ हो चुका है की जल्द समाज के सामने एक स्व्स्थ और सुंदर भावों से ओतप्रोत राजपुरोहित महासभा मौजूद होगी जो समाज के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ काम करेगी। वर्चुअल मीटिंग का संचालन प्रभावी रुप से पत्रकार विक्रम सिंह रास ने किया तो कौर कमेटी के सदस्य ओम सिंह बिलाड़ा, किरण सिंह चाचोड़ी, जसपाल सिंह अजमेर, भैरु सिंह सरवड़ी पटल पर मौजूद रहे और अंत में भैरु सिंह सरवड़ी ने सभी का आभार प्रकट करते कहा की आप सभी के सुझाव और विचारों को संकलित किया गया है और आप सभी के विचारों पर अमल करते हुए और समाज के सभी बंधुओं के विचारों से रुबरु होकर ही यह टीम राजपुरोहित महासभा निर्माण की दिशा में कार्य करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version