मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन एडीजे श्री नरेंद्र पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला में महिला सुरक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर (बुरहानपुर) के नेतृत्व में बुरहानपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों में अंजू कटरवार (अध्यक्ष), मंगला दुबे (उपाध्यक्ष), शिक्षाविद डॉ. निखत अफ़रोज (उपाध्यक्ष), सुनंदा गावंडे (सचिव) इशरत शकील सिद्दीकी (सह सचिव,) ममता ठाकुर (कोषाध्यक्ष), अमिता अवासे (सह कोषाध्यक्ष), मंगला वाघ (विधि सलाहकार), आशा दलाल, निशा कुवादे, प्रेमलता साकले, कुसुमलता तिवारी, मिनाक्षी भगत, किरण बोदडे, प्रतिभा तुलसकर, रीता चौकसे, रोटी बैंक बुरहानपुर के प्रमुख संचालन करता संजय सिंह शिंदे आदि ने शिरकत की। इस अवसर पर एडीजे श्री नरेंद्र पटेल ने संगठन की सभी उपस्थित महिला पदाधिकारियों और सदस्यों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी जैसे बाल श्रमिक, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार उन्मूलन, स्वास्थ्य, निशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, पोक्सो एक्ट संबंधी जानकारी की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा इस जानकारी को जन जन तक पहुंचाने की अपेक्षा एडीजे महोदय द्वारा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से की गई। उन्होंने बताया कि अनेक महिलाएं शिक्षित होने के बावजूद भी वे कानून के अधिकार से अनभिज्ञ होने से इसका लाभ लेने से वंचित रहती हैं अत: महिलाओं को कानूनी जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहिए।
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेखा शिंदे ने दी है।
