कांग्रेस सेवा दल ने मनाई राजेश पायलट की पुण्यतिथि, महंगाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस सेवा दल ने मनाई राजेश पायलट की पुण्यतिथि, महंगाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

धौलपुर जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में सर्किट हाउस धौलपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. राजेश पायलट ने अपने राजनीतिक सफर में किसानों की लड़ाई लड़ी इसीलिए उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आदेश तव कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार धौलपुर जिला मुख्यालय पर स्थित रतन चंद पेट्रोल पंप पर सभी कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर देश में बढ़ रही पेट्रोल डीजल व सरसों के तेल की दरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए समृद्ध दीक्षित जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जन केंद्र की भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि पेट्रोल, डीजल, सरसों के तेल पर बढ़ाई गई दरों को तुरंत वापस लिया जाए और इनकी दरों को कम किया जाए जिससे देश की आम जनता राहत की सांस ले और अपना जीवन यापन खुशहाली से कर सके। कार्यक्रम में आगे बोलते हुए पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी अमित मुद्गल ने कहा कि पिछले एक साल से देश की जनता कोरोना महामारी से त्रस्त है उसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को शर्म नहीं आ रही है कि देश की जनता के ऊपर महंगाई की मार दे रहे हैं प्रतिदिन पेट्रोल डीजल की रेट को बढ़ा रहे हैं. अगर केंद्र सरकार जल्द ही पेट्रोल डीजल की दरों को कम नहीं करेगी तो कांग्रेस मजबूरन पूरे देश में बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के शहर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, अनिल अरेला, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता अमित मुदगल, कुमरसेन लोधा, भावना सिंगल जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, लीना शर्मा, कुसुम, पातीराम कुशवाह, विजय पत्रकार, शोएब खान, रामू सहित अधिक संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version