पेट्रोल, डीजल एवं गैस की दिनों दिन हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

राकेश यादव, केसली/सागर (मप्र), NIT:

पेट्रोल, डीजल एवं गैस की दिनों दिन हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

पेट्रोल, डीजल एवं गैस की दिनों दिन हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में केसली के मंगलम पेट्रोल पंप पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे। स्थानीय कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने कहा कि 2014 से पूर्व की कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में मूल्य वृद्धि को अपने कार्यों से रोक रखा था जबकि वर्तमान केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है साथ ही विधायक हर्ष यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने दोस्तों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मूल्य कम करने की अपील की। विरोध प्रदर्शन में उमेश खेहुरिया, शिवराज सिंह, राजेंद्र जैन, मुन्ना सिंघई, गुठ्ठल तिवारी, अरविंद साहू, जिनेंद्र जैन एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version