आत्महत्याग्रस्त किसानों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री-मंत्री, विधायक दान करेंगे 1 दिन की सैलरी, शिवसेना मंत्री व जन प्रतिनिधि दान करेंगे एक महीने की सैलरी | New India Times

Edited by Maqsood Ali; मुंबई, NIT; ​आत्महत्याग्रस्त किसानों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री-मंत्री, विधायक दान करेंगे 1 दिन की सैलरी, शिवसेना मंत्री व जन प्रतिनिधि दान करेंगे एक महीने की सैलरी | New India Timesकिसानों की कर्ज माफी की घोषणा के बाद सरकार ने आत्महत्याग्रस्त किसानों के परिजनों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए मंत्रियों, विधायकों व उच्च अधिकारियों से एक दिन की सैलरी दान करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री, विधानसभा और विधान परिषद के विधायक, आईएएस ,आईपीएस, आईएफएस अधिकारी, पुलिस और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कर्मचारी किसानों के लिए जुलाई महीने में अपने एक दिन का वेतन दान करेंगे। राज्य में आईएएस अधिकारी से ले कर चपरासी तक सरकारी कर्मचारियों की संख्या करीब 50 लाख है। एक अनुमान के मुताबिक इनके एक दिन की तनख्वाह करीब 375 करोड़ से लेकर 400 करोड़ रूपए होगी। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगी। इस राशि को आत्महत्याग्रस्त किसानों की विधवाओं के बेहतर जीवन और उनके बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को सैलरी दान करना अनिवार्य नहीं होगा। वे अपनी स्वेच्छा से एक दिन की सैलरी किसानों की मदद के लिए दान कर सकते हैं।

उद्धव ठाकरे, शिवसेना मंत्री-विधायक भी देंगे दान  

किसानों की आर्थिक मदद के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सहित  शिवसेना के मंत्रियों सहित ग्रामपंचायत तक के सदस्य अपने एक महीने की सैलरी दान करेंगे। यह जानकारी परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने दी है। रावते ने कहा है कि  शिवसेना मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, महानगर पालिका सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, ग्रामपंचायत सदस्यों सहित सभी जन प्रतिनिधि एक महीने का वेतन किसानों के परिवारों को देंगे। यह रकम करोड़ों रुपए में होगी।  उद्धव ठाकरे अलग से किसानों के लिए 10 लाख रूपए मुख्यमंत्री सहायता निधि कोष में जमा करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version