चीमाढाना राशन दुकान की अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणो ने एसडीएम व बिधायक को सौपा ज्ञापन, ग्रामीणो ने विक्रेता को हटाने की रखी मांग | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

चीमाढाना राशन दुकान की अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणो ने एसडीएम व बिधायक को सौपा ज्ञापन, ग्रामीणो ने विक्रेता को हटाने की रखी मांग | New India Times

देवरी तहसील के अंतर्गत ग्राम चीमाढाना शासकीय राशन दुकान में शासन द्वारा दिये जाने वाले पांच माह के फ्री राशन में अनियमिता व विक्रेता द्वारा ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने तथा बिक्रेता द्वारा सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पटेल की झूठी शिकायत कर उनको झूठे प्रकरण में फंसाने के संबंध में ग्रामीणों ने देवरी आकर सैकडों की संख्या में कोरोना गाइड लाइन अनुसार एसडीएम परिसर पहुंचकर तहसीलदार देवरी विनीता जैन को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा गया व देवरी क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव जी के कार्यालय जाकर तथा एसडीओपी व देवरी थाना जाकर एस आई को भी ज्ञापन दिया गया ज्ञापन मै ग्रामीणो ने मांग की कि विक्रेता ऋतु दुबे द्वारा राशन वितरण के दौरान हरिजन आदिवासी वर्ग के लोगों से अभद्रता की जाती है तथा शासन द्वारा दिये जाने वाले पांच माह का राशन जो फ्री बांटा जाना था उसमें दो माह का राशन बांटा गया जिसमें पैसे लिये गये साथ ही करीब एक साल से कोरोसिन तेल, नमक पैकेट, शक्कर न बांटे जाने की बात की गई. महीने में मात्र दो दिन बस राशन बांटा जाता है बाकी दिन दुकान बंद रखी जाती है जिस कारण कई ग्रामीणों को राशन वितरित नहीं किया जाता है जिससे वंचित रह जाते हैं.

चीमाढाना राशन दुकान की अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणो ने एसडीएम व बिधायक को सौपा ज्ञापन, ग्रामीणो ने विक्रेता को हटाने की रखी मांग | New India Times

इस सबंध में ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के साथ पहले भी एसडीएम व सीईओ तहसीलदार खाद्य अधिकारी से शिकायत की थी तब जांच करा कर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया था मगर उसके बाद भी किसी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और विक्रेता को पुनः राशन बांटने का आदेश कर राशन बंटवाया जा रहा है जिसके बाद भी विक्रेता राशन वितरण में खुलेआम बिना डर के लापरवाही व अनियमिताएं कर रहा है जिसके कारण समस्त ग्रामीण जन ने देवरी आकर विधायक, एसडीएम से मांग की है कि विक्रेता रितु दुबे को हटाकर किसी और विक्रेता से राशन बंटवाया जाये व विक्रेता द्वारा की गई सरपंच प्रतिनिधि की झूठी शिकायत को खारिज कर भ्रष्टाचार करने वाली विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर समस्त ग्रामीणों को शासन के आदेशानुसार फ्री राशन वितरण कराया जाये.

इनका कहना है:

गरीबों को मिलने वाले फ्री राशन वितरण में पूरे देवरी क्षेत्र में बहुत सारी राशन दुकानों की गडबड़ी की लगातार शिकायतें आ रही हैं, प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है. ऐसी आपदा के समय में कुछ लोग गरीबों के हक को मारने का काम कर रहे हैं, न इनके ऊपर कोई प्रशासन द्वारा लंबे समय से कार्यवाही की जा रही है न ही गरीबों को सही राशन वितरण हो पा रहा है, गरीबों के राशन में भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिये: हर्ष यादव, विधायक व पूर्व मंत्री देवरी विधानसभा क्षेत्र.

मेरे पास ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन दिया गया है जिसमें चीमाढाना राशन दुकान विक्रेता के द्वारा लापरवाही की बात व उसको हटाने की बात रखी गई है जिसमें जांच करा ली जायेगी व लापरवाही पायी जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी व ग्रामीणों को पांच माह का फ्री राशन व्यवस्थित बटवाया जायेगा: विनीता जैन, तहसीलदार देवरी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version