अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT;
धुलिया महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक (पार्षद) को स्कोडा कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय पवार को मुखबिर के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि मुंबई पासिँग कार में चालीसगांव रोड से मालेगांव रोड स्थित धूलिया डेरी से शराब की तस्करी की जाने वाली हैं। थाना प्रभारी ने ख़ोजी दस्ते को कारवाई करने के आदेश देते हुए चालीसगांव-मालेगांव चौरहा के समीप स्कोडा कार क्रमाक एम एज 04 6859 को रुकवाया। तलाशी लेने के दौरान कार की डिकी में अवैध रूप से देसी विदेशी कंपनियों की शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने पूर्व नगरसेवक राजेश शरद चौधरी निवासी अंबडेकर चौक धुलिया को शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लेकर वाहन समेत तीन लाख 6 हजार 7 सौ चौरासी रुपए का माल ज़ब्त किया है। आजाद नगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी राजेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
