फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बेजीपी विधायक के बेटे और उसके साथियों ने अवैध खनन रोकने से नाराज हो कर दो मासूमों को जिन्दा दफ़न कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। दो दिन बाद दोनों की लाश बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कल शाम बौंडी थाना क्षेत्र के भौरी ग्राम में यह हुई थी। घटना में आज पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। जिसमें बहराइच की पयागपुर विधान सभा से बीजेपी के विधायक सुभाष त्रिपाठी के बेटे निशंक त्रिपाठी व गोंडा निवासी उनके साथी मनोज ठेकेदार सहित दो नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बौंडी थाने में धारा 302 व 310 के साथ अवैध खनन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि खेत में अवैध खनन को रोकने से नाराज होकर खनन माफियाओं ने दोनों मासूमों को बालू में जिंदा दफन कर दिया था जिससे मासूम की मौत हो गई है। दो दिन से दोनों बच्चे लापता थे। दोनों मासूमों मेंकएक नाम सात निसार (7 वर्ष) तथा तो दूसरे का नाम सूरज (9 वर्ष) था। दोनों के शवों को पुलिस ने बरामदरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं नाराज ग्रामीणों ने खनन माफिया की झोपड़ी में आग लगा दी और जेसीबी मशीन को भी किया क्षतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल पर चार थानों की फोर्स तैनात है। मृतकों के परिजनों ने की उच्चय स्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मनुवादी लोग हमेशा यही करेंगे ।