बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर की रेलवे कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर की रेलवे कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग | New India Times

नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के भुसावल मंडल अध्यक्ष कामरेड पुष्पेंद्र कपड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रजातांत्रिक ढंग से मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध दिवस मनाया और समस्त रेलवे कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग केंद्रीय सरकार से की। इस अवसर पर बुरहानपुर स्टेशन के प्रबंधक विनय मेहता, मुख्य कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र कापड़े, मुख्य टिकट निरीक्षक शकील अहमद सिद्दीकी, स्वास्थ निरीक्षक राधे श्याम, आकाश ठाकुर, कमलेश कुमार, प्रदीप जैसवार, आदर्श अन्थोनी, विनोद कश्यप, वामन कुलकर्णी, उमा कांत, ए के यादव आदि उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भुसावल रेल मंडल के लगभग 11 लाख कर्मचारियों ने फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया और शासन से रेलवे कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग की। श्री शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से रेलवे कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्क कर घोषित करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने से कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक ढंग से एवं प्रजातांत्रिक अधिकारों के तहत विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है जिसके तहत आज का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि उन्होंने कोरोना के संकट काल में अपनी सेवाएं दी है और उनकी मांग जायज है जिस पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version