संयुक्त सचिव के पद पर राकेश साहू की हुई नियुक्ति, सम्मान समारोह का होगा आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

संयुक्त सचिव के पद पर राकेश साहू की हुई नियुक्ति, सम्मान समारोह का होगा आयोजन | New India Times

मप्र तैलिक साहु सभा के प्रांताध्यक्ष श्री ताराचंद साहु की अनुशंसा पर संगठन के महासचिव डॉ हेमराज साहु ने धार के वरिष्ठ पत्रकार राकेश साहु को प्रदेश की इकाई में संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया है। आपको बता दें कि राकेश साहु मप्र तैलिक साहु सभा जिला धार के जिलाध्यक्ष पद पर दो कार्यकाल सफलता पूर्वक कर चुके हैं वर्तमान में धार जिले में संरक्षक की भूमिका का भी निर्वहन कर रहे हैं साथ ही प्रदेश की कार्यकारिणी के आयोजनों में सक्रिय भूमिका भी अदा कर चुके हैं। साहु की कुशल संगठन क्षमता को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचंद साहु ने प्रदेश की कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत करने की अनुशंसा कर, साहु समाज के महासचिव डॉ हेमराज साहु ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। राकेश साहु ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचंद साहु ने मुझे जो जिम्मेदारी संगठन में दी है, उस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से मेहनत, लगन, एवं निष्ठा, समर्पण भाव के साथ निभाउंगा तथा संगठन के नियमों का पालन करते हुए समाजहित व संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगा।
राकेश साहु को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर धार जिले के समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। समाज के सभी सदस्यों ने प्रदेश कार्यकारिणी में धार जिले को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचंद साहु, महासचिव डॉ हेमराज साहु का आभार व्यक्त किया है। धार जिले का नाम रोशन करने के लिए नव नियुक्त संयुक्त सचिव का सम्मान समारोह 13 जून 2021 रविवार को ग्राम गरडावद में रखा गया है। राकेश साहु की नियुक्ति पर समाजजनों ने बधाई देते हुए कहा कि हम सभी अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष श्री रमेशचंद्र साहु, उपाध्यक्ष मदनलाल साहु, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र साहु, सोहनलाल साहु, श्यामलाल साहु, प्रकाश साहु, गोकुल प्रसाद साहु, शंकरलाल साहु, भेरूलाल साहु, परमेश्वर साहु, सत्यनारायण साहु, गोपाल साहु, विजय साहु, राजू साहु, छोटू साहु, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती किरण साहु, छाया साहु, निकिता साहु, मृगनयनी साहु, वैजयंती साहु, मनीषा साहु, सुश्री नुपुर चौधरी, रीना चौधरी आदि लोगों ने बधाईयां दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article