एच डब्लू सी टीकाकरण जैतपुर पिपरिया में 82 लोगों को लगा वैक्सीन का पहला डोज | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

एच डब्लू सी टीकाकरण जैतपुर पिपरिया में 82 लोगों को लगा वैक्सीन का पहला डोज | New India Times

देवरी ब्लाक के जैतपुर पिपरिया में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल में बने कोविड टीकाकरण केन्द्र में रविवार को ग्राम जैतपुर पिपरिया कोपरा खटोला आदि ग्राम के 82 लोगों ने कोविड वैक्सीन सेंटर पर जाकर कोविडसील्ड का प्रथम टीका का डोज लगवाया. वहीं पर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर रूपेश राजपूत ने बताया कि ग्रामीणों में वैक्सीन टीका को लेकर बडा़ ही उत्साह देखने मिल रहा है, लोग जागरूकता के साथ टीका लगवाने आ रहे हैं तथा 18 से 44 वर्ष व 45 से 59 वर्ष 60 बर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाया गया पहला डोज लगने वालों के 84 दिन बाद दूसरा डोज लगाने को कहा गया वहीं एएनएम आभा मिश्रा का कहना है कि पुरुष के साथ महिलाये भी उत्साह व जागरूक होकर टीका लगवा रही है व सोशल डिस्टेंस का पालन कर नियम अनुसार सुरक्षा का विशेष ध्यान दे रही है इस दौरान टीका करण टीम मै आशा कर्ता सुधा नामदेव आशा सहयोगी सीता सेन संतोषी राजपूत व शिक्षक संतोष सोलंकी, बिजय सींग ठाकुर रंजीत राजपूत आदि उपस्थित रहे.

By nit

Exit mobile version