देवरी विधायक ने किया पोस्ट मार्टम हाउस एवं डॉक्टर आवास भवन का लोकार्पण, एक करोड़ 16 लाख की लागत से हुआ भवनों का निर्माण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधायक ने किया पोस्ट मार्टम हाउस एवं डॉक्टर आवास भवन का लोकार्पण, एक करोड़ 16 लाख की लागत से हुआ भवनों का निर्माण | New India Times

देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर आवास भवन एवं पीएम भवन का लोकार्पण देवरी विधायक हर्ष यादव के द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लम्बे समय से डॉक्टर्स आवास भवन एवं पीएम हाउस की कमी देखी जा रही थी। क्योंकि पुराने डॉक्टर आवास एवं पीएम हाउस क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसके निर्माण के लिए डॉक्टरों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक से मांग की गयी थी। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के द्वारा करीब एक करोड़ 16 लाख की लागत से दोनों भवनों के लिए राशि स्वीकृत कराकर भवनों का निर्माण कराया गया। जिसमें डॉक्टर आवास भवन 97 लाख 79 हजार एवं पीएम हाउस 16 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया है। जिसका क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने रविवार स्वयं 4 बजे सोशल डिस्टेंस के साथ शादे प्रायोजित कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूजन अर्चन कर दोनों भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। बीएमओ अर्चना शरण, डॉ एस आर यादव, प्रवीण पटेल, पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article