पत्नी मां नहीं बन पाई तो पति ने भाभी से बनाया अवैध संबंध, भाभी की बातों में आकर पति ने की पत्नी की हत्या | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

पत्नी मां नहीं बन पाई तो पति ने भाभी से बनाया अवैध संबंध, भाभी की बातों में आकर पति ने की पत्नी की हत्या | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पति ने पत्नी की गला दवा कर हत्या कर दी है। मौके पर कहलगांव थाना की पुलिस पहुंचकर आरोपी पति राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाबत बताया जा रहा कि, कहलगांव थाना क्षेत्र के हुनमान कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा की शादी 2015 में हुई थी लेकिन उसकी पत्नी शिला देवी माँ नहीं बन पा रही थी। जिसे लेकर आरोपी पति राकेश शर्मा अपनी पत्नी शीला देवी से बराबर मार-पीट और प्रताड़ित करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी का अवैध सम्बंध उसके भाभी के साथ है और भाभी के कहने पर ही आरोपी ने पत्नी की गला दवा कर हत्या कर दी है.

वहीं मृतक महिला के भाई सिंटू ने बताया कि, बहन की शादी 2015 में कहलगांव के राकेश शर्मा के साथ हिन्दू रीति- रिवाज के साथ की गई थी। शादी के एक साल के बाद से ही उसकी बहन को पति और ससुराल वाले लगातार परेशान करते थे। उसकी बहन को एक भी बच्चा नहीं हुआ था इसे लेकर मृतका का पति द्वारा बराबर प्रताड़ित करया जाता था इसे लेकर के समजीक स्तर पर समझौता भी कराया गया था।

घटना को लेकर के मृतका के पिता रामप्रवेश शर्मा ने कहलगांव थाना में दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज कराया है।

घटना की पुष्टि कहलगांव थाना प्रभारी श्रीकांत भारती ने कर दिया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article