मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामपुर क्षेत्र के चाउ मऊ ग्राम पंचायत में पौधारोपण किया गया एवं ग्रामीण जनों को मास्क वितरण कर वैक्सीन लगवाने हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, दमुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम, भाजपा नेता योगेश साहू, प्रभाकर वासनिक, सूरज चौधरी, दीपक डेहरिया, रामरतन बेलवंशी, चऊ मऊ सरपंच, पंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे.

कोरोना काल में हम सभी ऑक्सीजन की कमी से बहुत जूझे हैं। आज हम सभी ने संकल्प लिया है कि हम पूरे वर्ष निरंतर वृक्षारोपण करेंगे: आशीष ठाकुर जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी भाजपा.
हमें कोरोना काल ने सिखाया है कि हम प्रकृति को साथ लेकर चले एवम प्रकृतिक चीजो को अपने जीवम मे उतारे पर्यावरण दिवस पर मेरी सभी से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं एवम उनका संरक्षण करें धर्मेन्द्र कुशराम थाना प्रभारी दामुआ कोरोना महामारी में हम सभी ऑक्सीजन की कमी से जूझे हैं हम सभी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए ताकि हमारे पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी ना हो: योगेश साहू भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा.
