भोपाल में क़ब्रस्तानों के हालात हो रहे हैं बद से बदतर ज़िम्मेदार कौन, क़ब्रस्तानों की सुरक्षा समिति, वक़्फ़ बोर्ड या फिर मुस्लिम समाज??? | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में क़ब्रस्तानों के हालात हो रहे हैं बद से बदतर ज़िम्मेदार कौन, क़ब्रस्तानों की सुरक्षा समिति, वक़्फ़ बोर्ड या फिर मुस्लिम समाज??? | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क़ब्रस्तानों की हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं जिनकी ओर न क़ब्रस्तानों की सुरक्षा समितियों का ध्यान है और न ही मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड का ना ही मुस्लिम समाज के लोगों का. इस पर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने ऐतराज़ जताते हुए मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड और क़ब्रस्तानों कि सुरक्षा समितियों को इन हालात का ज़िम्मेदार ठहराया है।

भोपाल में क़ब्रस्तानों के हालात हो रहे हैं बद से बदतर ज़िम्मेदार कौन, क़ब्रस्तानों की सुरक्षा समिति, वक़्फ़ बोर्ड या फिर मुस्लिम समाज??? | New India Times

हाजी इमरान का कहना है कि शहर के क़ब्रस्तानों के हालात बत्तर हैं, क़ब्रस्तान में आए दिन इस तरह की आपत्तिजनक तस्वीर सामने आ रही हैं जिनमें मरहूमीन की हड्डियों को क़ब्रों से बाहर निकाल कर फेंक दिया जाता है।हाजी इमरान ने बताया कि बड़ा बाग़ क़ब्रस्तान में एक ऐतिहासिक कुआं भी है जिस के गंदे पानी में कफन और मृतकों की हड्डियों का ढेर लगा देखा जा सकता है जिस से ज़ाहिर होता है कि ज़िम्मेदार सिर्फ यह समितियां और विभाग ही नहीं समाज के लोग भी हैं जो इन हालात पर भी आखें मूंदे हुऐ हैं। क़ब्रस्तान बड़ा बाग़ की बाउंड्री वाल भी असुरक्षित है जिसकी वजह से क़ब्रस्तान में 24 घंटे जुआरी, शराबी और मानसिक बीमारी के शिकार लोग देखे जा सकते हैं पर इन की ओर किसी का ध्यान नहीं है।जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने इस समाचार के माध्यम से एक बार फिर शहर के क़ब्रस्तानों की सुरक्षा एवं साफ सफाई रोशनी और क़ब्रस्तानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड और क़ब्रस्तानों कि सुरक्षा समितियों से की है ताकि इन हालात पर क़ाबू पाया जा सके।

भोपाल में क़ब्रस्तानों के हालात हो रहे हैं बद से बदतर ज़िम्मेदार कौन, क़ब्रस्तानों की सुरक्षा समिति, वक़्फ़ बोर्ड या फिर मुस्लिम समाज??? | New India Times

वहीं हाजी इमरान ने यह भी कहा है कि क़ब्रस्तान समितियां क़ब्रस्तानों की सुरक्षा और व्यवस्था को दुरुस्त करने में नाकाम है उनको भंग कर अन्य जागरूक लोगों की समितियां गठित की जाए ताकि क़ब्रस्तानों की सुरक्षा हो सके साथ ही साथ मुस्लिम समाज से भी अपील की है की वह खुद भी क़ब्रस्तानों की सुरक्षा साफ सफाई की ओर ध्यान देते रहें और अपने स्तर पर भी जागरूक हों. यदि क़ब्रस्तानों में जगह नहीं बची है तो अन्य खाली पड़े क़ब्रस्तानों में भी दफन की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article