गौ रक्षा अभियान: बीकानेर में कांग्रेस आज से चलाएगी " गौ रक्षा अभियान " | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर ( राजस्थान ), NIT; ​गौ रक्षा अभियान: बीकानेर में कांग्रेस आज से चलाएगी " गौ रक्षा अभियान " | New India Timesबीकानेर शहर जिला कांग्रेस की एक आपात बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से बीकानेर में हो रहे गौ-वंश की दुर्दशा पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में तय किया गया की कांग्रेस का कार्यकर्त्ता गऊ माता की दुर्दशा करने वालों के खिलाफ गली मोहल्लों में जाकर जनता को जागरूक करेगा और गौमाता को बचाने के लिए सब के सहयोग से सरकार को बाध्य करेगा। इस अभियान को कांग्रेस ने गौ रक्षा अभियान नाम दिया है इसके तहत आज शाम से ही गली मोहल्लों में लोगों को गोवंश की दुर्दशा के बारे में जागरूक किया जाएगा।

आगामी 27 तारीख को सम्पूर्ण बीकानेर में सुबह 9 बजे गऊ पूजन किया जाएगा और 6 जुलाई 2017 को राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में कांग्रेस की कार्ययोजना तैयार करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की कांग्रेस पार्टी सभी धर्मो का सम्मान करती है। उसके लिए सभी धर्म समान हैं और हिन्दुस्तान की सबसे पूज्नीय गौ माता की रक्षा करना भी कांग्रेस का धर्म है। यशपाल गहलोत ने कहा की बड़े शर्म की बात है की जिस गौ माता के नाम पर बीजेपी ने सत्ता हासिल की है, उसी के राज में वो दर दर ठोकरे खाने को मजबूर है। शहर कांग्रेस ने पहले भी बीकानेर की गायों की दुर्दशा और आवारा पशुओं के बारे में नगर निगम प्रशासन और जिला प्रसाशन को अवगत करवाते हुए उनकी उचित व्यवस्था की मांग उठाई लेकिन नाकारा बीजेपी का बोर्ड और लापरवाह जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। एक तरफ जहां खुले तारों से रोज गायें मर रही हैं वहीं बड़ी संख्या में मौजूद आवारा पशुओं से लोग चोटिल हो रहे हैं, जान गवा रहे हैं, लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार और उसके जनप्रतिनिधि इस ओर मूक दर्शक बने तमाशा देख रहे हैं। गहलोत ने आरोप लगाया की बीजेपी के लिए गाय सिर्फ सत्ता प्राप्ति का हथियार है और उसने यह साबित भी कर दिया है। उदाहरण देते हुए यशपाल ने कहा की जहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार हर गौशाला को प्रति गाय अनुदान देती थी उसको बीजेपी ने आते ही बंद कर दिया और इसके उलट देश की बीजेपी सरकार आधुनिक बूचड़खानों के लिए अनुदान चालु करती है जिसमें गायों को काटा जाता है जो की आज़ादी के बाद पहली बार हुआ है की बूचड़खानों को अनुदान दिया गया हो बड़े शर्म की बात है।
यशपाल गहलोत ने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया की अ हर कार्यकर्ता अपने गली मोहल्लों में जाकर इनकी (बीजेपी) करतूतों से अवगत करवाते हुए गौ माता को बचाने के लिए जन जन को जागरूक करेगा और यह अभियान तब तक चलेगा जब तक बीकानेर की गोवंश की रक्षा के लिए कोई ठोस योजना मूरत रूप नहीं ले लेती।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत ने कहा की भारत की खुशहाली में सबसे बड़ा योगदान गौमाता का है जिसके कारण जीवन की समरसता बनी हुई है लेकिन बड़ा दुःख होता है जब उसकी दुर्दशा पर कोई बोलता नहीं और अब हम सब का यह परमकर्तव्य बनता है की हम सब मिलकर गोवंश को बचाने के लिए अपना दयित्व निभाये । गोपाल गहलोत ने कहा की गऊ माता सब के लिए सम्मानीय है चाहे वो हिन्दू हो मुसलमान हो सिख हो या ईसाई और सभी लोग गाय की महता को समझते है लेकिन इसे लाचार और बेबस बनाए जाने में सबसे बड़ा योगदान बीजेपी का है उसने अलग अलग भ्रान्तिया फैलाकर गाय को वर्ग विशेष के लिए पूज्नीय बताया साथ ही उसे केवल सत्ता प्राप्ति का साधन बना लिया गोपाल गहलोत ने व्यंग तजते हुए कहा की गाय हमारी माता है का जोर जोर से नारा लगाने वालो के घरो में एक गाय की फ़ोटो भी नहीं मिलेगी क्योंकि उनका असली मकसद गाय की रक्षा करना नहीं बल्कि अपनी राजनेतिक रोटिया सेकना है लेकिन अब इस देश में इस शहर में असलियत में गोवंश की रक्षा करनी होगी अन्यथा जबरदस्त विरोध झेलना पड़ेगा।
बैठक में वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला, हाजी जिया उल रहमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, मुकेश राजस्थानी, कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास, हीरालाल हर्ष, महासचिव ललित तेजस्वी, सचिव विकास तंवर, सोहन चौधरी, मोहमद फारूक हसन अली, मनोज चौधरी, अहमद अली भाटी, एजाज पठान, पाबूराम नायक, राज भटनागर, हाजी खां अब्दुल रहमान लोदरा, प्रवक्ता गौरीशंकर व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, इंटक महिला अध्यक्ष राजू देवी व्यास, आशा देवी, स्वामी राधा देवी, ममता सोनी, आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह वाल्मीकि, पूर्व पार्षद आनद सिंह सोढ़ा, मगन पवार, युवा नेता सुमित कोचर मेक्स, नायक किशन पवार, राकेश उपाध्याय, पुष्करणा, रविकान्त वाल्मीकि, प्रवक्ता नितिन वत्सस ने गौ रक्षा अभियान हेतु आवश्यक सुझाव देते हुए इस आंदोलन में सक्रीय योगदान देने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version