ग्वालियर के किलागेट से लेकर हजीर तक लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए भाजपा ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के किलागेट से लेकर हजीर तक लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए भाजपा ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान | New India Times

किलागेट से लेकर हजीर तक लोगों से संपर्क कर क्षेत्र के लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए भाजपा ने जन-जागरूकता अभियान शुरू किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार की सुबह कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से सीधा संवाद किया। प्रद्युम्न सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक दुकान पर गए। व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि दूसरी लहर ने हमारा सबसे अधिक नुकसान किया है। इस तरह के हालात फिर नहीं बनें, इसके लिए सिर्फ चार काम प्राथमिकता से करना हैं। पहला मास्क लगाना है, बगैर मास्क के किसी ग्राहक को सामान नहीं देना हैं, स्वयं और दूसरों के बचाव के लिए दो गज की दूरी का पालन करना है इसके साथ ही वैक्सीन जरूर लगवाना है।

वैक्सीन लगवाई की नहींं?

ग्वालियर के किलागेट से लेकर हजीर तक लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए भाजपा ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान | New India Times

मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने हजीरा सब्जी मंड़ी में सब्जी बेच रही रामा बाई से पूछा कि तुमने वैक्सीन लगवाई कि नहीं। महिला ने बताया कि एक डाेज लग गई है, दूसरी डाेज अभी लगना है। अन्य लोगों से वैक्सीन के संबंध में पूछा। उन्होंने फल व सब्जी विक्रेताओं से अपील की कि अगर वैक्सीन नहीं लगवाई है तो जरूर लगवा लें। वैक्सीन से हम और हमारा परिवार व समाज सुरक्षित रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version