गुरुग्राम के हतायतपुर गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की तोड़ी प्रतिमा, भीम सैनिकों ने किया हंगामा, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज | New India Times

साबिर खान, गुरूग्राम (हरियाणा), NIT:

गुरुग्राम के हतायतपुर गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की तोड़ी प्रतिमा, भीम सैनिकों ने किया हंगामा, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज | New India Times

गुरुग्राम जिले के हतायतपुर गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। जैसे ही दलित समाज के ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर भीमसेना की टीम भी राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर और जिला प्रभारी सुबेदार के नेतृत्व में गांव में पहुंच गई। घटनास्थल पर भीम सैनिकों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे सेक्टर 10ए थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने भीम सैनिकों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। सूचना पाकर इलाके के एसीपी, एसडीएम आदि कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम भीमसेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर भी हयातपुर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर हयातपुर में ही मौजूद थे और प्रशासन के साथ मिलकर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां की जा रही थीं।

सेक्टर 10ए थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए परम पूज्य डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा खंडित करने के जुर्म में मुकदमा संख्या 371 दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा 295ए, 427 आईपीसी, 3 एससी/ एसटी एक्ट में दर्ज किया गया है, आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि नई प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। प्रशासन द्वारा प्रतिमा मंगवा ली गई है जिसे भीम सेना और ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पूरे सम्मान के साथ स्थापित कर दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version