नागरिक सुरक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ किया गया मास्क का वितरण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

नागरिक सुरक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ किया गया मास्क का वितरण | New India Times

झाँसी में कोरोना महामारी व ब्लैक फंगस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए झाँसी सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा के नेतृत्व में प्रखण्ड नगरा के द्वारा गरिया फाटक से लेकर प्रेम नगर थाने तक एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दुकानदारों व क्षेत्रीय नागरिकों को पम्पलेट ब माइक के द्वारा कोरोना व ब्लैक फंगस से बचाव की जानकारी दी गयी व बेवजह घर से न निकलने का आग्रह किया गया।
वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने बताया कि नाक बंद होना, नाक से ब्लड आना या चेहरे पर सूजन आना और दिखना बन्द हो रहा हो तो ये ब्लैक फंगस के प्रारंभिक लक्षण है। इन लक्षणों के दिखने पर तुरन्त डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त एक ही मास्क को बार बार नही पहनना चाहिए अगर पहने भी तो मास्क को अच्छे से धोकर व सुखाकर ही पहने।

नागरिक सुरक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ किया गया मास्क का वितरण | New India Times

जागरूकता कार्यक्रम के बारे में पोस्ट वार्डन नरेश बुंदेला ने बताया कि आज प्रातःकाल 11 बजे नागरिक सुरक्षा प्रखण्ड नगरा के तमाम स्वयंवमसेवक गरिया फाटक तिराहे पर इकट्ठा हुए। तत्पश्चात सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कस्तूरबा मार्केट होते हुए वेद मेडिकल चौराहे से थाना प्रेमनगर पहुंचे। इस बीच डिप्टी पोस्ट वार्डन मोहम्मद फैज़ान, नीलम शर्मा ने माइक से विभिन्न स्लोगन के द्वारा लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही बड़ी संख्या में पम्पलेट भी वितरित किये गए जिसमे ब्लैक फंगस के बारे बहुत विस्तार से जानकारी दी गयी है। इसके साथ नागरिक सुरक्षा की टीम ने स्थानीय लोगो को बड़ी संख्या में मास्क भी वितरित किये।
नागरिक सुरक्षा द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ ऑफिसर संजीव साहू, घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ पवन कौशिक, पोस्ट वार्डन पीयूष शर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डन कालका प्रसाद, सत्येंद्र तिवारी, मो. फैज़ान, सेक्टर वार्डन नीलम शर्मा, कुसुम, श्यामलाल, अनिल मौर्य, मो. रशीद, नीता माहौर, सैय्यद इशरत अली, मोहसिन खान, फायर फाइटर महेश शिवहरे, सावन वर्मा, उत्तम कुशवाहा, रीतेश शर्मा, आशीष कुशवाहा, हिमांशु नामदेव सहित कई स्वयमसेवकों ने सहयोग प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article