गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

दबंगों की दाद देनी पड़ेगी, एक गरीब परिवार पर 2009 से कहर बरसाया जा रहा है। पीड़ित रामनाथ निषाद पुत्र स्वर्गीय हरिचरण निषाद ने अपने शिकायती पत्र में पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर और मुख्यमंत्री, डीजीपी से न्याय की गुहार लगाई है। मामला ग्राम सभा बेरमा कुकुराभारी थाना जैतपुर का स्थाई निवासी है बीते दिनों 19.5.2021 को पुरानी रंजिश को लेकर समय लगभग 8:30 बजे विपक्षी गण संदीप पुत्र जोखई जोखन अवधेश पुत्र मुरली शांति पत्नी चंद्रभान अशोक पुत्र सीताराम रमाकांत पुत्र रामनयन हिमांशु पुत्र बीरबल घिराउ पुत्र भागेलु हीरावती पत्नी मुरली शांति पत्नी चंद्रभान कविता ललित पुत्री चंद्रभान और हरिचरण सभी लोग हाथों में डंडे लाठी के साथ एक राय होकर के रामनाथ निषाद के घर पर जाके धावा बोल दिया और मौजूद लोगों को बुरी तरह से लवलोहान करते हुए भद्दी भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर जैतपुर थाना के कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ मगर अभी भी दबंगों का मनोबल कम होने का नाम नहीं और जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि बेटी का सिर फट गया जबकि काफी लोगों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। अधिकारियों को तहरीर देकर अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई।
