प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष के फर्जी मोहर से किया गया अनुमोदन, जि.प. अध्यक्ष ने कहा कि इसमें अरबों रुपए के गबन होने की है संभावना | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष के फर्जी मोहर से किया गया अनुमोदन, जि.प. अध्यक्ष ने कहा कि इसमें अरबों रुपए के गबन होने की है संभावना | New India Times

जिले में रुपयों का आरोप -प्रत्यारोप लगना पुराना मामला है, आये दिन शहर में इस तरह के मामले उजागर होते रहते हैं। इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया है जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष के फर्जी मोहर से किया गया अनुमोदन, जि.प. अध्यक्ष ने कहा कि इसमें अरबों रुपए के गबन होने की है संभावना | New India Times

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के सभी प्रखंड के गांवों में सड़क निर्माण का कार्य किया जाना है। जिसके तहत जिला परिषद को मानिटरिंग करने का आदेश दिया गया है। गांवों के प्रमुख के द्वारा सड़क की मांग किये जाने पर वहां से डिपीआर तैयार कर के भेजा जाता है। तब जिला परिषद अध्यक्ष, डायेरेक्टर और डीडीसी द्वारा बैठक कर इसपर अनुमोदन किया जाता है लेकिन जिला परिषद अध्यक्ष के बिना ही उनके फर्जी मोहर से गोराडीह प्रखंड, जगदीशपुर प्रखंड के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को पास कर दिया गया है। जिसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष के फर्जी मोहर से किया गया अनुमोदन, जि.प. अध्यक्ष ने कहा कि इसमें अरबों रुपए के गबन होने की है संभावना | New India Times

कल सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष टूनटून साह ने प्रेस को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिना मेरे सूचना के ये कैसे हो सकता है। हम मानते हैं कि लाॅक डाउन लगा था तो वर्चुअल मीटिंग कर जानकारी दी जा सकती थी लेकिन यहां तो बिना मेरे जानकारी के ही ये कर दिया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष के फर्जी मोहर से किया गया अनुमोदन, जि.प. अध्यक्ष ने कहा कि इसमें अरबों रुपए के गबन होने की है संभावना | New India Times

उन्होंने कहा कि मेरा फर्जी मोहर लगाया गया है।
आगे उन्होंने बताया कि मुझे इसकी सूचना 29 म‌ई को मिली थी। उसके अगले दिन रविवार था तो आज मैंने प्रेस को‌ बुलाया है। उन्होंने कहा बिना मेरी अनुमति के ये कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि पूरे मामले में डायरेक्टर और डीडीसी को दोषी मानता हूं। उन्होंने कहा कि मैं इसे लेकर जिला अधिकारी और कमीश्नर के पास जाउंगा। यह अरबों रुपयों के गड़बड़ी का मामला हो सकता है।

क्या कहते हैं डीडीसी

जब डीडीसी सुनिल कुमार से इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमको इस विषय पर कुछ मालूम नहीं है, आप उन्हीं से पूछ लिजिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article