टाउन हाल के निर्माण से विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन में मिलेगी सहूलियत: खुशबू सिंह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

टाउन हाल के निर्माण से विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन में मिलेगी सहूलियत: खुशबू सिंह | New India Times

प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल एवं राजाखेडा विधायक रोहित बौहरा ने रविवार को जयपुर से वर्चुअल तरीके से धौलपुर के टाउन हाल का शिलन्यास किया। धौलपुर के मेला मैदान पर बनने वाले इस टाउन हाल के निर्माण पर 18 करोड 40 लाख कर राशि खर्च होगी। इस मौके पर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि सूबे की सरकार ने शहरी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की पालना में धौलपुर में टाउन हाल का निर्माण किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टाउन हाल के निर्माण पर 18 करोड 40 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने धौलपुर नगर परिषद की सभापति खुशबू सिंह की अगुवाई में द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ करते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 72.80 लाख रुपए की लागत से धौलपुर में सौ सिलेंडर उत्पदन क्षमता का आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। राजाखेडा विधायक रोहित बौहरा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के विकास के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने धौलपुर शहर के शेष रहीं बस्तियों में सीवर लाईन के निर्माण तथा नगर परिषद की आय बढाने के लिए और धनराशि आवंटित करने की मांग नगरीय विकास मंत्री से की। उन्होंने धौलपुर नगर परिषद में लेंड बैंक बनाने,मास्क वितरण के काम में और तेजी लाने तथा नगर परिषद की भूमि को चिन्हित करके व्यावसायिक गतिविधियारें को बढावा देने के निर्देश दिए। धौलपुर नगर परिषद की सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि धौलपुर में टाउन हाल के निर्माण से विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री, नगरीय विकास मंत्री एवं रााजाखेडा विधायक का आभार भी जताया। सभापति सिंह ने कोरोना नियंत्रण के लिए नगर परिषद द्वारा मास्क वितरण सहित अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। नगर परिषद आयुक्त सौरभ जिन्दल ने बताया कि पूरी तरह से ईको फ्रेंडली धौलपुर का टाउन हाल पूरे संभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा तथा एक साथ करीब एक हजार व्यक्तियों की बैठने की क्षमता होगी।

कार्यक्रम में उप सभापति माया शर्मा, धौलपुर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति निशांत सिंह चौधरी, राजकीय संवेदक मुरारी लाल सिंघल एवं मनीष सिंघल, समाजसेवी महेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता बृजमोहन सिंघल, सहायक अभियंता गुमान सिंह एवं कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article