भाजपा ने धार मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 7 वर्ष की उपलब्धियों को सेवा दिवस के रूप में मनाया | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

भाजपा ने धार मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 7 वर्ष की उपलब्धियों को सेवा दिवस के रूप में मनाया | New India Times

30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 5 वर्ष प्लस टू सात वर्ष की उपलब्धियों को लेकर सेवा दिवस के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के सभी 37 मंडलों के सेवा ही संगठन के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित हुए। धार जिला भाजपा के कार्यालय के बाहर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

भाजपा ने धार मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 7 वर्ष की उपलब्धियों को सेवा दिवस के रूप में मनाया | New India Times

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद छतर सिंह दरबार, धार विधायक  श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी संगीता सोनी, पूर्व विधायक करण सिंह पँवार, पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, दिलीप पटोदिया, सेवा ही संगठन के जिला प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन, अअजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, नगर अध्यक्ष विपिन राठौर व नीतेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर फल वितरित किए वहीं वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों को भोजन कराया गया। वहीं जिला भाजपा कार्यालय से हवन रथ रवाना किया गया जो धार शहर में वार्डो तक पहुंचेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article