पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने आंधी तूफान से प्रभावित विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने आंधी तूफान से प्रभावित विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा | New India Times

मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के ग्राम फोफनार में आए आंधी-तूफान एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की तथा खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया। इसी के साथ श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा के ग्राम अंबाड़ा एवं ग्राम लिंगा में आए आंधी-तूफान एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां के किसानों से मुलाकात की तथा खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में फसलों का आंकलन करने हेतु कहा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने आंधी तूफान से प्रभावित विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा | New India Times

श्रीमती चिटनीस ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके नुकसान की भरपाई हेतु हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।
किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान की भरपाई हेतु वह हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे। श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने इस संबंध में कलेक्टर बुरहानपुर को पत्र क्रमांक 142 दिनांक 29 मई 2021 से एक पत्र प्रेषित कर किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए सर्वे दल गठित करने का और मुआवजा वितरित करने की बात की गई है। श्रीमती अर्चना चिटनीस ने बताया कि आंधी तूफान के कारण किसानों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article