यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धता निर्घारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराएं, यूरिया उर्वरक के निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतों पर तत्परता से करें कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धता निर्घारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराएं, यूरिया उर्वरक के निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतों पर तत्परता से करें कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी | New India Times

डीएम द्वारा जनपद में उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की गयी। डीएम ने यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धता तथा निर्घारित दरों पर बिक्री हेतु जिला कृषि अधिकारी, एआर को-ऑपरेटिव व डीसीओ के साथ-साथ इफको, कृभको एवं चम्बल सहित प्रमुख उर्वरक प्रदायकर्ता कम्पनी के प्रतिनिधियों को माहवार जनपद के एलोकेशन के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इफको के प्रतिनिधि सुभाष मिश्रा ने बताया कि जनपद के माह अप्रैल व मई के सापेक्ष उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पायी है, किन्तु एक दो दिन में दो से तीन रैक यूरिया प्राप्त कर सहकारी समितियों व गन्ना समितियों को प्रेषित की जायेगी। इसी प्रकार कृभको संस्था द्वारा मई माह के 8600 मैट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 200 मै0 टन यूरिया आपूर्ति पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीएम ने इफ्को व कृभको के प्रतिनिधियों को विशेष प्रयास कर दो तीन दिन के भीतर उर्वरक उपलब्धता करने के निर्देश दिये, ताकि समितियों के माध्यम से निर्धारित दरों पर कृषकों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार चम्बल व कानपुर फर्टीलाइजर आदि कम्पनी के प्रतिनिधियों को जनपद के एलोकेशन के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि रैक प्वाइंट से प्रत्येक दशा में जनपद हेतु आवंटित उर्वरक निर्धारित दरों पर थोक विक्रेताओं को आपूर्ति करते हुए कृषकों को उपलब्ध करायी जाये। यूरिया उर्वरक के निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बिक्री किये जाने की शिकायतों का उल्लेख करते हुए डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे दोषी थोक व खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ जो भी दोषी हों के विरूद्व उर्वरक नियंत्रण आदि व आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट आदि दर्ज करवाएं.

By nit

Exit mobile version