मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में लगाया गया वैक्सीन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में लगाया गया वैक्सीन | New India Times

मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 45 के आने वाले सभी कॉलोनियों के निवासियों के लिए संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए मां भगवती मैरिज होम बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक दिन के लिए वैक्सीन कैंप लगवाया गयी. इस वैक्सीन कैंप में ए एन एम भावना, फार्मेसिस्ट उमाशंकर, आशा श्रीमती बीना, आशा श्रीमती गजेंद्र आशा के द्वारा सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई गई.

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा आज प्रदेश महासचिव व वार्ड नंबर 45 के पार्षद तिलक वीर चौधरी ने अपने वार्ड को लगातार जागरूक करते हुए इस कैंप को सार्थक बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए इसके द्वारा सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप में आए. प्रदेश महासचिव वह पार्षद तिलक वीर चौधरी ने कहा है हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा जो लोग आज रह जाएंगे उनके लिए आगे भी कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा. इस कैम्प आने वाले सभी लोगों को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की तरफ से मास्क के बांटते हुए अच्छी सेहत और स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई. स्थानीय लोगों के द्वारा पार्षद और ब्रज यातायात मुहिम की सभी ने की सराहना. कैंप को लगाने में सौदान कुंतल, राजवीर चौधरी, सौरभ लवानिया, हाजी लोगों का सहयोग रहा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article