साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित व नगर निगम वार्ड नंबर 45 पार्षद प्रदेश महासचिव तिलकवीर चौधरी ने संयुक्त रुप से बताया है कि मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर 45 में जिन लोगों की उम्र 45 से ऊपर है दिनांक 29 मई 2021 सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मां भगवती मैरिज होम बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड़ मथुरा उत्तर प्रदेश पर संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए कल दिनांक 29/05/2021 एक दिन कैंप लगाया जा रहा है. इस कैंप में वैक्सीन लगाई जाएगी. पार्षद तिलकवीर चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी 45 नंबर वार्ड की जनता से अपील की है जिन लोगों की उम्र 45 से अधिक है और आज तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन सभी लोगों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक पहुंचकर इस कैंप का लाभ उठाएं और समाज को कारोना मुक्त बनाने की मुहिम में शामिल होकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाएं.
