एक्ज़ीकान ग्रुप मुम्बई ने बढ़ाई आक्सीजन जनरेटर प्लांट बनाने की क्षमता, प्रतिदिन बन रहे हैं पांच प्लांट | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

एक्ज़ीकान ग्रुप मुम्बई ने बढ़ाई आक्सीजन जनरेटर प्लांट बनाने की क्षमता, प्रतिदिन बन रहे हैं पांच प्लांट | New India Times

देश की पी.एस.ए. आक्सीजन प्लांट निर्माण की अग्रणी कंपनी एक्ज़ीकान ग्रुप ने उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित गुजरात एवं महाराष्ट्र में आक्सीजन जनरेटर प्लांट बनाने में सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. कम्पनी विभिन्न प्रदेशों में लगभग 300 प्लांट लगाने का कार्य कर रही है. यही नहीं, एक्ज़ीकान के पी.एस.ए. जेनरेटर प्लांट के निर्माण का कार्य अब पुणे सहित मुंबई, पालघर एवं अहमदाबाद में चार नए उत्पादन संस्थान में हो रहा है. कम्पनी की पीएसए आक्सीजन प्लांट बनाने की प्रतिदिन क्षमता अब 5 प्लांट तक हो गयी है जो कि 100 से 500 शय्या तक लगातार ऑक्सिजन देने का कार्य कर सकते हैं.

एक्ज़ीकान ग्रुप मुम्बई ने बढ़ाई आक्सीजन जनरेटर प्लांट बनाने की क्षमता, प्रतिदिन बन रहे हैं पांच प्लांट | New India Times

एग्ज़िकान ग्रुप आफ़ कम्पनीज़ की निदेशक पद्मा मिश्रा ने बताया “कोविड की इस लड़ाई में कंपनी के सभी निदेशकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का भरपूर योगदान मिल रहा है जिसके चलते हम राज्य सरकारों का भरपूर सहयोग कर पा रहे हैं”, पद्मा ने बताया “इन चार नए मैन्युफ़ैक्चरिंग यूनिट्स के साथ अगले दो माह में कंपनी लगभग 500 ऑक्सीजन प्लांट बनाने की क्षमता का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है.” पद्मा ने यह भी बताया की कम्पनी की ओर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लगने वाला पहला ऑक्सिजन प्लांट 2 जून तक फ़ैज़ाबाद स्थित डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के नए डेडिकेटेड कोविड वार्ड में स्थापित हो जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article