व्यापारियों ने रुकवाया सीवर लाइन डालने का काम, दतिया के टाउन हॉल से किला चौक तक ठेकेदार द्वारा शुरू कराया जा रहा था खुदाई का काम | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

व्यापारियों ने रुकवाया सीवर लाइन डालने का काम, दतिया के टाउन हॉल से किला चौक तक ठेकेदार द्वारा शुरू कराया जा रहा था खुदाई का काम | New India Times

दतिया के टाउन हॉल से किला चौक तक ठेकेदार द्वारा सीवर लाइन के लिए खुदाई का काम किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलते ही व्यापारी एकत्रित हुए और सीवर लाइन बिछाने का विरोध करते हुए काम को रूकवा दिया. व्यापारियों की मांग है कि अभी बाजार में खुदाई नहीं कराई जाए क्योंकि पिछले डेढ़ माह से कोरोना के चलते दुकानें बंद हैं और 1 जून से बाजार खुलने की संभावना है, अगर ऐसे में बाजार कि खुदाई होती हैं तो उनका व्यापार पूरी तरह बर्बाद हो जायेगा। व्यापारियों का आरोप है कि सीवर लाइन डालने के नाम पर ठेकेदार अपनी मनमानी करते हैं। पिछले डेढ़ माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक ठेकेदार द्वारा तिगेलिया से किला चौक का मार्ग सही नहीं कराया गया और अब शहर के मुख्य बाजार में खुदाई कराकर हमें परेशान किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि अमृत योजना के तहत शहर भर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।
फिल्हाल ठेकेदार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि
वह तीन दिन में काम पूरी तरह कर देगा। आश्वासन के बाद व्यापारी माने और खुदाई का काम प्रारंभ हुआ.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article