भारतीय नव निर्माण महासंघ के संस्थापक का मनाया गया जन्म दिन, विशाल रक्तदान और चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन  | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, भानपुर (राजस्थान), NIT; ​भारतीय नव निर्माण महासंघ के संस्थापक का मनाया गया जन्म दिन, विशाल रक्तदान और चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन  | New India Times सनातनी संत और भारतीय नव निर्माण महासंघ के संस्थापक सरक्षक चिरंजीवी महाराज के 58 वें जन्म दिन के अवसर पर भारतीय नव निर्माण महासंघ द्वारा राधे गोविन्द मंदिर ,भानपुर (नांगल) में विशाल रक्तदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 भारतीय नव निर्माण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवलाल बावला ने बताया की इस अवसर पर सभी सदस्यों और भक्तों ने चिरंजीवी महाराज को उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए बढ़ चढ़कर रक्त दान किया और निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्य्म से भी सैंकड़ों लोगों को राहत प्रदान की गई। शिविर समापन पर सभी रक्तदाताओं को चिरंजीवी महाराज और शिवलाल बावला ने स्मर्ति चिन्ह भेंट कर नेक कार्यो में सहयोग के लिये आभार प्रकट करते कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।
महासंघ के युवा राष्ट्रीय उपा अध्यक्ष डूंगर सिंह राजपुरोहित(झाबरा) ने भी रक्तदान करते हुए बताया की आज गुरु देव के जन्म दिन के अवसर पर जीवन में प्रथम बार रक्तदान करने का सुअवसर मिला और अब इस शिविर से प्रेरित होकर जीवन में सदैव रक्तदान के लिए तत्पर रहूंगा। आज भारतीय नव निर्माण महासंघ से जुड़े सभी बंधुओं ने इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लेकर जन्म दिन के इस पावन अवसर को यादगार बना दिया।
 युवा रास्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह भावण्डा, युवा राष्ट्रीय महामंत्री चंद्र पाल सिंह पुनायता, जोधपुर महिला जिला अध्यक्षा श्री कुसुम चारण, नग सिंह मोहनगढ़, शिखा आड़ा, अमिता गहलोत, शोभना गोस्वामी सहित सैंकड़ों महासंघ सदस्यों ने चिरंजीवी बाबा को उनके 58 वें जन्म दिन की बधाई देते हुए उनका आश्रीवाद लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version