अबरार अली, शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

गरीब, असहाय महिलाओं को कोरोना महामारी को देखते हुए साड़ी, मास्क व आर्थिक मदद की गई। राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश-निर्देश के क्रम में व सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व रमेश चंद पांण्डेय, क्षेत्राधिकारी इटवा नेतृत्व में राजेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ द्वारा गरीब, असहाय महिलाओं को कोरोना महामारी को देखते हुए साड़ी, मास्क व आर्थिक मदद की गई व कोविड -19 के दृष्टिगत लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि नियमित रूप से हाथ धोते रहें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले। वहीं पुलिस के हाथों से साड़ी व मास्क पाकर महिलाओं ने खुशी का इजहार किया है। पुलिस के द्वारा इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र के लोगों में खुशी का हर्ष बना हुआ है।
