संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा कृषि बिल के विरोध में मनाया गया काला दिवस, सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस, चारों श्रमिक संगठन के द्वारा मुआरी खदान क्षेत्र में केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया प्रदर्शन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा कृषि बिल के विरोध में मनाया गया काला दिवस, सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस, चारों श्रमिक संगठन के द्वारा मुआरी खदान क्षेत्र में केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया प्रदर्शन | New India Times

देश में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 26 मई को पूरे देश में तीनों काले कृषि कानूनों को तत्काल रद्द करने के साथ वेज कोड बिल,श्रम कानूनों में बदलाव वापस लेने, कोरोना काल में रोजगार छीनने, बेतहाशा मंहगाई बढ़ने, सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केन्द्र तथा राज्य सरकार की आम जनता सहित मजदूर-किसान विरोधी तमाम नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर पुरे देश में “काला दिवस”मनाया जिसमें कन्हान पेंच क्षेत्र की कोयला खदान क्षेत्र मे भी काला दिवस मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मोहन कॉलरी की मुआरी खदान मेंं भी संयुक्त संघर्ष समिति में शामिल एचएमएस, इंंटक, सीटू, एटक, चारों श्रमिक संगठनों के द्वारा हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया। एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इस मौकेे पर श्रमिक संगठन सीटू के कन्हान पेंच अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, सचिव अशोक भारती, वरिष्ठ सचिव मार्कण्डेय मिश्रा, दीपक गुप्ता, लियाकत अली,भंडोल चौधरी, एटक से अरविंद यादव, शेरखान, एचएमएस से कन्हान अध्यक्ष सुखराम सैयाम, महामंत्री मनोज ठग, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज राय, इंटक से मनीष सेन सहित श्रमिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लाल झंडा केंद्रीय कार्यालय गुढ़ी मे भी श्रमिक संगठन सीटू के द्वारा मनाया गया काला दिवस केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर की गई नारेबाजी जताया गया विरोध।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article