रिटायर्ड पुलिस एसआई की हाथ पैर बांध कर गला दबाकर हत्या | New India Times

हिमांशु सक्सेना/चेतन रजक, ग्वालियर (मप्र), NIT;

रिटायर्ड पुलिस एसआई की हाथ पैर बांध कर गला दबाकर हत्या | New India Times

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में रहने वाले एक रिटायर्ड SI की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। आरोपियों ने हाथ पैर बांधे और गला दबाकर रिटायर्ड SI की हत्या कर दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना चोरी की नीयत से की गई हो सकती है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुँच गए हैं।

जानकारी के अनुसार घोसीपुरा की श्रीविहार कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड SI मेघ सिंह कुशवाह की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। हत्या के समय रिटायर्ड SI घर में अकेले थे। हत्या की सूचना पर बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुला लिया। टीआई बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार के मुताबिक घर का सामान बिखरा पड़ा है, मृतक रिटायर्ड SI के हाथ और पैर बंधे हुए हैं और गला दबाकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने वाला चोरी की नीयत से घर में घुसा हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

By nit

Exit mobile version