सागर जिले में अवैध शराब बिक्रय को लेकर विधायक हर्ष यादव ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र, शराब माफियाओं पर कार्यवाही की मांग | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले में अवैध शराब बिक्रय को लेकर विधायक हर्ष यादव ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र, शराब माफियाओं पर कार्यवाही की मांग | New India Times

कोरोना संक्रमण काल के चलते सरकार और शासन प्रशासन के द्वारा शराब विक्रय पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है बावजूद इसके इस आपदा के संकट में सागर जिले में बड़े पैमाने पर शराब माफियाओं द्वारा अवैध शराब के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है. इस मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देवरी विधायक हर्ष यादव ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एवं देवरी नगर और नगर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्रय करने वाले शराब माफियाओं पर महामारी नियंत्रण व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने की मांग की है. जिला पुलिस अधीक्षक को देवरी विधायक कार्यालय से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है. जहां एक तरफ कोरोना काल में किराना, चाय, पान, सब्जी, दूध, वर्कशॉप आदि समस्त दुकाने पूर्णता बंद हैं जिसके कारण लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं एवं करोना काल को लगभग 2 माह होने को है लेकिन शराब दुकानों पर आज तक तालाबंदी नहीं की गई और धडल्ले से संपूर्ण सागर जिले में अवैध रूप से शराब का वितरण किया जा रहा है. जहां एक तरफ प्रशासन गरीबों एवं ग्रामीणों को खुली जेल में भेज रहा है क्या वजह है कि शराब माफियाओं पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है? विकासखंड देवरी एवं किसली के अधिकतर ग्रामों व नगर में अवैध शराब बिक्री लगातार जारी है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल बेहद खराब हो रहा है एवं अशांति का माहौल बना हुआ है जिसको लेकर देवरी विधायक हर्ष यादव ने अवैध शराब बिक्री सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने एवं शराब माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article