त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जनपद पंचायत की गुगवारा पंचायत में जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में देवरी जनपद सीईओ देवेन्द्र कुमार जैन के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रभारी अधिकारी एच के सेदिंया की देखरेख में करीब 6 नाडेप (कचरा घर) का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी गुणवत्ता की देख रेख का विशेष ध्यान देकर ग्राम पंचायत सरपंच राधारानी लोधी व सचिव उमेश मिश्रा लगातार मानीटिरिंग कर रहे हैं. वही कोरोना महामारी के कारण पूरी पंचायत में स्वछता को लेकर विशेष ध्यान दे रहे हैं. पंचायत में सेनेटाईजर का छिंडकाव कराकर भाप केंद्र, औषधि केन्द्र प्रारंभ किये गये हैं. वहीं ग्राम पंचायत में शासन द्वारा जारी किल कोरोना सर्वे भी कराया जा चुका है. पंचायत में सचिव बाहरी लोगों के आने पर विशेष नज़र रखे हुये हैं व जो बाहर से आते हैं तो उनको 14 दिन होम कोरोन टाईन कराया जा रहा है. वहीं जनता कर्फ्यू को लेकर भी सख्त रवैया दिखाते नजर आ रहे हैं. फालतू घूमते या बिना माक्स के नजर आ रहे लोगों पर जुर्माना कार्यवाही के साथ उन लोगों को वृक्ष भेंट कर अपने घरों में वृक्ष लगाने तथा उसकी देखरेख करने की सजातौर पर कार्यवाही की जा रही है. ग्राम के लोगों से बार बार निवेदन किया जा रहा है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें, फालतू घर से कोई बाहर न निकले, आप सुरक्षित रहें और परिवार को सुरक्षित रखें, शासन के निर्देशों का पालन करें.
