पहाड़ी पर बसे ग्राम गुरैखुरैमऊ में कोरोना वालेंटियर्स ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के लिये कर रहे हैं प्रेरित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पहाड़ी पर बसे ग्राम गुरैखुरैमऊ में कोरोना वालेंटियर्स ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के लिये कर रहे हैं प्रेरित | New India Times

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में जिले में “मैं कोरोना वॉलेंटियर“ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के पंजीकृत 2 हजार 850 कोरोना वालेंटियर्स उत्साह के साथ समर्पित भाव से कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम गुरैखुरैमऊ जो विकासखंड मुख्यालय से लगभग 29 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बसा है, में पंजीकृत सामाजिक कार्यकर्ता तथा परामर्शदाता सर्वश्री कृष्णकांत चोरासे, आदुसिंग, बिसनलाल, अनकलाल, रेंगेसिग बिंसीलाल, जंगती, मंगलवती, रमेश दर्शमा, रेवती, सोमती आदि के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें मास्क लगाने के लिये प्रेरित कर उन्हें लगभग 125 मास्क नि:शुल्क वितरित किये गये है। इन कोरोना वालेंटियर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्री पवन सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में विकासखंड समन्वयक संजय बामने के नेतृत्व में कोरोना वालेंटियर्स ग्राम में सभी लोगों को वैक्सीन की जानकारी देकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे ग्रामीणों को सलाह दे रहें कि बार-बार साबुन से हाथ धोये, सर्दी, खांसी बुखार होने पर निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराएं और हमेशा आपस में बात करते समय दो गज की दूरी को अपने जीवन में शामिल करें । कोरोना वालेंटियर्स द्वारा कोरोना महामारी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जीवनयापन करने के लिये तीन माह का राशन नि:शुल्क दिये जाने के कार्य में सहयोग किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को अपने कोटे का राशन आवश्यक रूप से प्राप्त करने की सलाह दी जा रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article